Sonu Nigam: 'मेरे परिवार और मेरी जिंदगी खतरे...' ट्विटर पोस्ट देख क्यों आग बबूला हुए सोनू निगम?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Feb 2025 4:49 PM
Sonu Nigam
Sonu Nigam: सोनू निगम ने अपने नाम से बनाए गए एक्स अकाउंट पर जमकर भड़ास निकाली है. उनके इस अकाउंट पर अक्सर विवादित पोस्ट साझा किए जाते हैं, जिसे यूजर्स सोनू निगम का अकाउंट समझ लेते हैं. ऐसे में अब सोनू निगम ने एक ट्वीट के स्क्रीनशोर्ट को शेयर करते हुए पूरी सच्चाई बताई है.
Sonu Nigam: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक पोस्ट सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गायक भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में नजर आए हैं. यह तस्वीर सोमवार को राष्ट्रपति भवन में दी गई सोनू निगम के प्रस्तुति की है, जब उनके पीठ में गंभीर ऐंठन की वजह से वह दर्द से करहाते हुए नजर आए थे. यह तस्वीर उन्हीं के नाम सोनू निगम सिंह से शेयर की गई है, जिसे देखने के बाद सिंगर आग बबूला हो गए हैं और उन्होंने अब इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्ति की है. आइए बताते हैं पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
सोनू निगम ने अपने आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फर्जी है. इस अकाउंट के जरिए सिंगर के बारे में कई जानकारियां साझा की गई हैं, जिसमें से एक हालिया पोस्ट में सोनू निगम की द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात वाली तस्वीर शेयर की गई और निचे कैप्शन में लिखा, ‘जय जगन्नाथ. माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया हमारे राष्ट्र की गौरव हैं.’ अब इस पोस्ट पर सोनू निगम का गुस्सा फुट पड़ा है.
‘मुझे या मेरे परिवार की जान…’
सोनू निगम ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को साझा किया और लिखा, ‘मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं. क्या आप सोच सकते हैं कि इस ‘सोनू निगम सिंह’ की एक भी विवादित पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खेल रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, सब चुप हैं. कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










