Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: 20वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई देख चौंक जाएंगे, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आउट

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2025 12:24 PM

विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने ओपनिंग डे पर ही सिंगल डिजिट में कमाई की. उसके बाद भी मूवी के कलेक्शन में सुधार नहीं दिखा. अब मूवी को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. आइए आपको 20वें दिन के कमाई के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम रही. पहले दिन से ही मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की और ये कलेक्शन आगे के दिनों में नहीं सुधरा. दो हफ्ते तक ही फिल्म सिनेमाघरों में टिक पाई और अब खींच-खींच कर चल रही है. करोड़ों से गिरकर मूवी अब लाखों में सिमट गई. चलिए आपको बताते हैं कि 20वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

20वें दिन सन ऑफ सरदार 2 की हुई सिर्फ इतनी कमाई

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 अपने सामने टिकने नहीं दे रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है. मूवी अपने बजट के आस-पास भी कमाई नहीं कर पाई. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20वें दिन फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कलेक्शन मूवी ने 46.08 करोड़ है. फिल्म 50 करोड़ का भी आंकड़ा छू नहीं पाई.

सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन यहां देखें-

  • Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 18- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 19- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 20- 0.05 करोड़

टोटल कमाई- 46.08 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

यह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola