ePaper

Son Of Sardaar 2 Box Office Collecton: 17वें दिन अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Updated at : 18 Aug 2025 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Son Of Sardaar 2 Box Office Coillecton

Son Of Sardaar 2 Box Office Coillecton

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. रिलीज के दिन मामूली कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती गई. अब दो हफ्तों बाद मूवी की कमाई लाखों तक सिमट गई है. मूवी ने अबतक कितना कमाया, यहां जानिए.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. पहले दिन ही फिल्म ने मामूली कमाई के साथ शुरुआत की और आगे भी ग्राफ नीचे ही रहा. धड़क 2 के साथ क्लैश और बाद में वॉर 2 और कुली जैसी बिग फिल्मों की एंट्री से इसका सफर और कमजोर हो गया. लगभग दो हफ्तों तक टिकने के बाद अब इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. फिलहाल मूवी रेंग-रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

17वें दिन सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई लाखों में आ चुकी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन सिर्फ 0.24 करोड़ कमाई करते हुए अबतक टोटल कलेक्शन 46.02 करोड़ रुपये कर लिया है. जबकि दुनियाभर में अजय देवगन की मूवी ने 62.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वॉर और कुली धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 का कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो जाएगा.

यहां देखें सन ऑफ सरदार 2 की कुल कमाई

  • Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.3 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.22 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.24 करोड़

नेट कलेक्शन- 46.02 करोड़

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola