Box Office Report: आमिर खान या धनुष? बॉक्स ऑफिस के सिहांसन पर किसका कब्जा, कलेक्शन ने खोले पत्ते

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Jun 2025 8:44 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और धनुष की 'कुबेर' के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश जारी है. जानें तीसरे दिन तक किस फिल्म की कमाई ने मारी बाजी और कौन बना किंग ऑफ बॉक्स ऑफिस.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देती नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां आमिर की फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कमाई कर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं धनुष की फिल्म भी 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, हालांकि तीसरे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रही. ऐसे में आइए बताते हैं दोनों फिल्मों के तीसरे दिन की कमाई.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान, जेनिलिया देशमुख स्टारर फिल्म का निर्देशन आर. एस प्रसन्ना ने किया है. फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई 20.2 करोड़ तक हुई. अब sacnilk की रिपोर्ट ले मुताबिक, सितारे जमीन पर ने तीसरे दिन 29 करोड़ कमाए हैं. मालूम हो कि फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है, इसकी के साथ फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. अबतक इसका कुल कलेक्शन 60.12 करोड़ तक पंहुचा है.

कुबेर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर कुबेर ने पहले दिन 14.75 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई 16.5 करोड़ रही. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में 15 करोड़ की कमाई की. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 48.87 करोड़ तक पंहुचा है.

कौन है बॉक्स ऑफिस का राजा?

तीसरे दिन के आंकड़ों के हिसाब से फिलहाल बाजी आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ मारती नजर आ रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, कुबेर की कमाई में हल्की गिरावट आई है, लेकिन फिल्म अभी भी कमाई की दौड़ में बनी हुई है.

अब देखने वाली बात होगी कि वीकडेज में इन फिल्मों की रफ्तार कैसी रहती है और कौन सी फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहले एंट्री करती है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ हिट हुई या पिट गई, कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola