Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ हिट हुई या पिट गई, कमा डाले इतने करोड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jun 2025 2:41 PM
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 12
Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान ने सितारे जमीन पर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की. फिल्म सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 30 करोड़ के करीब कमाई कर ली. जबकि वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.
Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. ओपनिंग डे पर भारत में इसने करीब 11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है, ये आपको बताते हैं.
जानिए सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया
सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कोई खास कमाई नहीं की. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन मूवी ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 30.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस फिल्म से आमिर ने 10 नये चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है, जिसके नाम हैं- अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, सिमरन मंगेशकर, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन और नमन मिश्रा हैं. वहीं, फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. आमिर खान ने अमेजन प्राइम वीडियो ने ओटीटी पर रिलीज करने के लिए 120 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसको उन्होंने रिजेक्ट कर दिया.
सितारे जमीन पर की कहानी
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान गुलशन अरोड़ा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच हैं. एक विवाद में गुलशन कोच पर हाथ उठा देते हैं, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है. इसके अलावा गुलशन शराब पीकर गाड़ी चलाता है और उन्हें सजा के तौर पर जेल भेज दिया जाता है. कोर्ट से मिले आदेश के बाद उन्हें कम्युनिटी सर्विस के तौर पर मानसिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों की एक टीम को ट्रेनिंग देनी होती है. इस दौरान कहानी में कई इमोशनल ट्विस्ट आते हैं.
यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Prayer Meet: एक्स हसबैंड संजय की प्रार्थना सभा में शामिल होने दिल्ली गई करिश्मा कपूर, सपोर्ट सिस्टम बनकर साथ गए ये 4 लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










