Sitaare Zameen Par: 122 करोड़ कैसे हुआ फिल्म का बजट, आमिर खान बोले- सहयोगियों ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par performance on youtube
Sitaare Zameen Par: सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली. ऐसे में अब महीनों बाद एक्टर ने स्पोर्ट्स ड्रामा का सटीक बजट बताया है.
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की. स्पोर्ट्स ड्रामा को लेकर अभिनेता ने खुलासा किया कि यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के बजाय यूट्यूब पर रिलीज होगी. उन्होंने स्ट्रीमिंग के लिए इसे किसी ओटीटी दिग्गज को बेचने के बजाय पे-पर-व्यू मॉडल चुना. उनके यूट्यूब चैनल पर इसे देखने के लिए 100 रुपये देने होंगे. अब, एक हालिया इंटरव्यू में, सुपरस्टार ने फिल्म के बजट का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनके पार्टनर ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे, जिसके बाद अभिनेता ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ कोई भी डील करने से इनकार कर दिया था.
शुरुआत में इतना था सितारे जमीन पर का बजट
आमिर ने पॉडकास्ट, द टाउन विद मैथ्यू बेलोनी पर खुलासा किया कि फिल्म का शुरुआती बजट 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर (96 करोड़ रुपये) था. हालांकि लागत में बड़ा बदलाव तब हुआ, जब उनके सहयोगियों ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए, क्योंकि उन्हें पता चला कि अभिनेता इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेंगे.
इतना हो गया सितारे जमीन पर का बजट
उन्होंने आगे कहा, “सितारे जमीन पर की लागत लगभग 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर (122 करोड़ रुपये) आई है. मान लीजिए 14 से 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (122 करोड़ रुपये से 133 करोड़ रुपये) के बीच.” आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित इस फिल्म में आमिर, जेनेलिया देशमुख के साथ दस नए कलाकार, अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकारों की टोली है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




