Sikandar: संजय दत्त ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- भगवान ने उसका बहुत दिया…

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2025 9:01 AM

विज्ञापन

Sanjay Dutt reacts on salman khan Sikandar success

Sikandar: फिल्म सिकंदर को लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ बातें हो रही है. इस फिल्म के जरिए सलमान साल 2023 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे. अब उनके दोस्त और एक्टर संजय दत्त ने सलमान की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Sikandar: एआर मुरुगादोस निर्देशित फिल्म सिकंदर को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बात हो रही है. फिल्म ईद के मौके पर आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और सत्यराज हैं. फिल्म को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं और एक्स पर यूजर्स फिल्म देखने के बाद अपना अनुभव बता रहे हैं. इस बीच संजय दत्त ने सलमान की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सिकंदर की सफलता पर संजय दत्त ने किया रिएक्ट

साल 2023 में टाइगर 3 के बाद सिकंदर उनकी पहली बड़ी फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. संजय दत्त ने अपनी अपकमिंग फिल्म भूतनी के ट्रेलर लॉन्च में उनसे सिकंदर को लेकर किसी ने पूछा. इसपर संजय ने कहा ”अरे वह ट्रेलर सुपरहिट था. सलमान मेरा छोटा भाई है और मैं हमेशा उसके लिए प्रार्थना करता हूं. भगवान ने उसका बहुत दिया है, अब ये भी सुपरहिट पिक्चर होगी.”

सलमान खान के साथ 25 साल बाद काम कर रहे संजय दत्त

संजय दत्त और सलमान खान को स्क्रीन पर साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. उनसे जब साथ में फिल्म करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ”हम दो भाई मिलके…आपने साजन देखा लिए, आपने चल मेरे भाई देख ली, अभी दोनों में टशन देख लीजिए. संजय ने कहा, एक्शन पिक्चर है और मैं बहुत बहुत उत्साहित हूं और खुश हूं कि मैं अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं 25 साल के बाद”

संजय दत्त की भूतनी कब होगी रिलीज

संजय दत्त की भूतनी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में संजय के अलावा मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म की कहानी ऐसी है कि सनी का किरदार और उसके दोस्त कॉलेज में कुछ अलौकिक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है. जिसके बाद वह भूत को अपने कॉलेज से भगाने के लिए एक बाबा यानी संजय दत्त को लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Review: सलमान खान को स्क्रीन पर देख सिनेमाघर में झूमने लगे दर्शक, इस सीन को बार-बार फैंस कर रहे शेयर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola