Do Deewane Seher Mein Teaser: एक शहर, दो दिल और अधूरी मोहब्बत, ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर में सिद्धांत-मृणाल की केमिस्ट्री ने बढ़ाई बेचैनी

Do Deewane Seher Mein Teaser: फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ यह कहानी प्यार, अधूरे रिश्तों और दर्द भरे एहसासों को दिखाती है. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Do Deewane Seher Mein Teaser: फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर आखिरकार सामने आ गया है और रिलीज होते ही यह चर्चा में आ गया है. टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली ही झलक में दिल छू लेने वाली लगती है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं, लेकिन यह कहानी सिर्फ मुस्कुराहट और रोमांस तक नहीं है, बल्कि इसके अंदर के दर्द और अधूरेपन की भी झलक है.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
टीजर की शुरुआत खास अंदाज में होती है. बैकग्राउंड में फिल्म घरौंदा का मशहूर गाना ‘दो दीवाने शहर में’ सुनाई देता है, जो माहौल को भावुक बना देता है. शुरुआत में सिद्धांत और मृणाल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. कभी साथ हंसते हुए, कभी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए, दोनों की केमिस्ट्री काफी नैचुरल लगती है. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी का रंग बदलने लगता है. आखिर के कुछ सेकेंड्स में यह प्यार दर्द में बदलता हुआ दिखाई देता है. करीब एक मिनट के इस टीजर में मेकर्स ने प्यार की खूबसूरती और उसके टूटने का दर्द दिखाया है.
निर्देशक ने लिखा इमोशनल कैप्शन
इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है, जिन्होंने मॉम जैसी दमदार फिल्म बनाई थी. इस फिल्म की कहानी में रिश्तों की उलझन, शहर की तन्हाई और अधूरे प्यार की कसक देखने को मिल सकती है. टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखी कि ‘हर प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन फिर भी वह काफी होता है. इसी सोच के साथ यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाने वाली है, जो भले ही अधूरी हो, लेकिन दिल को पूरी तरह छू जाए.’
‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिनमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर, ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक जैसे कलाकार दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जनवरी के तीसरे हफ्ते स्ट्रीम होंगी रोमांस, थ्रिल और साइंस की टॉप फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ‘सिकंदर’ की नाकामी पर रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, कहा- ‘फिल्म बनने के समय स्क्रिप्ट बदलने लगी’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










