OTT Release This Week: जनवरी के तीसरे हफ्ते स्ट्रीम होंगी रोमांस, थ्रिल और साइंस की टॉप फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

OTT Release This Week 19-23 January: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. 19 से 23 जनवरी 2026 के बीच जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर फैंटेसी, थ्रिलर, कॉमेडी और साइंस ड्रामा से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी.

विज्ञापन

OTT Release This Week 19-23 January: नए हफ्ते की शुरुआत होते ही ओटीटी देखने वालों के लिए खुशखबरी आ गई है. इस हफ्ते यानी 19 जनवरी से 23 जनवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने वाला है. जहां एक तरफ सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों का पूरा हफ्ता बना देंगी. रोमांस, ड्रामा, एक्शन, क्राइम और साइंस हर तरह का कंटेंट इस बार ओटीटी में मौजूद है.

विज्ञापन

Cheekatilo

  • कब देखें: 23 जनवरी 2026
  • कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
  • यह एक तेलुगु थ्रिलर फिल्म है, जो तेज कहानी से ज्यादा अपने माहौल और सस्पेंस पर काम करती है. फिल्म का टोन गंभीर और रहस्यमयी है, जो दर्शकों को बांधे रखता है. 

Masti 4

  • कब देखें: 23 जनवरी 2026
  • कहां देखें: ZEE5
  • यह फिल्म अपनी पुरानी फ्रेंचाइज की मस्ती और बिंदास कॉमेडी को आगे बढ़ाती है. फिल्म में नॉस्टैल्जिया, हंगामा और बिना दिमाग लगाए देखने वाला ह्यूमर देखने को मिलेगा.

A Knight of The Seven Kingdom

  • कब देखें: 19 जनवरी 2026
  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार
  • यह सीरीज वेस्टरॉस की दुनिया में एक बार फिर ले जाती है, लेकिन इस बार कहानी ज्यादा भावनात्मक और किरदारों पर है. इसमें फैसलों, रिश्तों और दोस्ती पर के बारे में दिखाया गया है.

Space Gen – Chandrayaan

  • कब देखें: 23 जनवरी 2026
  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार
  • यह साइंस ड्रामा सीरीज भारतीय स्पेस इंजीनियर्स की जर्नी को दिखाती है. कहानी चंद्रयान-2 मिशन के बाद के आने वाली चुनौतियों है. नकुल मेहता, श्रिया सरन और गोपाल दत्त जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ‘सिकंदर’ की नाकामी पर रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, कहा- ‘फिल्म बनने के समय स्क्रिप्ट बदलने लगी’

ये भी पढ़ें: Border 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, देशभक्ति से भरे इन दमदार डायलॉग्स ने बढ़ाया फैंस का जोश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola