ePaper

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और रिया के कनेक्शन पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका है विरोध

Updated at : 04 Sep 2020 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत और रिया के कनेक्शन पर बन रही मूवी, परिवार कर चुका है विरोध

Film Nyaay The Justice based on sushant singh rajput and rhea Chakraborty- सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की सीबीआई जांच जारी है. केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से सीबीआई घंटों पूछताछ कर चुकी है. दूसरी तरफ शुक्रवार को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के घर में रेड किया है. इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है. फिल्म सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुकी श्रुति मोदी (Shruti Modi) के वकील अशोक सरोवगी (Ashok Saraogi) की पत्नी सरला सरोवगी (Sarla Saraogi) बना रही हैं. हालांकि, सुशांत के परिवार ने किसी भी फिल्म के निर्माण का विरोध किया है. बावजूद, रियल लाइफ की ट्रेजडी को रील लाइफ पर 'न्याय द जस्टिस' (Nyaay-The Justice) के नाम से बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Film Nyaay The Justice based on sushant singh rajput and rhea Chakraborty- सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की सीबीआई जांच जारी है. केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से सीबीआई घंटों पूछताछ कर चुकी है. दूसरी तरफ शुक्रवार को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के घर में रेड किया है. इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है. फिल्म सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुकी श्रुति मोदी (Shruti Modi) के वकील अशोक सरोवगी (Ashok Saraogi) की पत्नी सरला सरोवगी (Sarla Saraogi) बना रही हैं. हालांकि, सुशांत के परिवार ने किसी भी फिल्म के निर्माण का विरोध किया है. बावजूद, रियल लाइफ की ट्रेजडी को रील लाइफ पर ‘न्याय द जस्टिस’ (Nyaay-The Justice) के नाम से बनाया जा रहा है.

‘न्याय द जस्टिस’ फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. नवभारत टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक सरोवगी ने बताया कि, ‘मैंने इस केस पर बड़ी ही बारीकी से जो डायरी बनाई है, उसे देख कर लगा कि इस पर फिल्म बनाई जा सकती है. जब मैंने यह डायरी निर्देशक दिलीप गुलाटी जी को दिखाई तो उन्हें अच्छी लगी और फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया. इस फिल्म के बनने से सुशांत, रिया और बाकी लोग जो इनसे जुड़े हैं, उनको न्याय मिलेगा.’

वहीं, हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने बताया था कि सुशांत के पिता और बहनों ने निर्णय लिया है कि सुशांत पर कोई भी फिल्‍म या सीरियल परिवार की सहमति के बगैर नहीं बन सकता है. अगर सहमति नहीं ली जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरी एक्‍शन लिया जाएगा.

Also Read: अमिताभ बच्चन जिस सेट से खिलाएंगे करोड़पति का खेल, उसकी तस्वीरें आईं सामने, जानिए शूटिंग की लेटेस्ट अपडेट

इस बारे में अशोक सरोवगी ने कहा, फिल्म से जुड़े लीगल मामलों की तो बता दूं कि हर फिल्म किसी न किसी असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होती है. अब जब मामला लीगल होगा तो हम इसे इस तरह कह सकते हैं कि यह फिल्म सुशांत -रिया मामले से इंस्पायर्ड है और ऐसा कहकर कोई भी फिल्म को बना सकता है. इसमें कोई भी चीज गुनाह नहीं है, कोई गलत बात नहीं है. हमारी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी हद तक पूरी हो गई है.’

इस फिल्म में टीवी अभिनेता जुबेर के खान, सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका में नजर आएंगे और एक्ट्रेस श्रेया शुक्ला, रिया चक्रवर्ती के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने बताया, हमारी फिल्म का मुहूर्त 1 सितंबर को हुआ और 2 सितंबर से हमने फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड-आइलैंड में शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट में मिला था. पिछले महीने पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola