‘देवदास’ से रातोंरात मिली पहचान, सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया क्यों नहीं थीं इसके लिए तैयार

संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल, फोटो- इंस्टाग्राम
श्रेया घोषाल ने बताया कि ‘देवदास’ से मिली बड़ी और ग्लोबल सफलता के लिए वह उस समय नहीं थीं. कम उम्र में मिली इस पहचान ने उन्हें हैरान कर दिया. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी.
श्रेया घोषाल ने ‘देवदास’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत को याद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी सफलता के लिए वह उस समय तैयार नहीं थीं. फिल्म ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई और रातोंरात स्टार बना दिया. ‘देवदास’ के जरिए उन्हें एक साथ पहचान, सराहना और ग्लोबल सफलता मिली. इस बारे में उन्होंने बात की.
कम उम्र में मिली बड़ी सफलता का एहसास
एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में कहा, “मैं उस समय बहुत छोटी और नासमझ थी, यह समझने के लिए कि आखिर हो क्या रहा है. लेकिन देवदास ने ग्लोबली इतना बड़ा इंटरनेशनल इम्पैक्ट पैदा किया, जिसके लिए मैं कभी तैयार नहीं थी.” उनके इस बयान से साफ झलकता है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता पाना उनके लिए एक चौंकाने वाला अनुभव था. यह एक ऐसे कलाकार की कहानी है, जिसने बिना पूरी तरह समझे ही इतिहास रच दिया.
कहानी को अनुभव बनाने की कला
फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की खासियत यह है कि वे सिर्फ एक कहानी नहीं सुनाते, बल्कि उसे एक ऐसे अनुभव में बदल देते हैं जो दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर असर डालता है. वह उन्हें बाकी फिल्म निर्माताओं से अलग बनाता है. यही वजह है कि उनके काम को समय-समय पर सराहा जाता रहा है और उन्हें एक लिविंग लीजेंड के रूप में देखा जाता है. संजय लीला भंसाली का नाम गुरु दत्त और राज कपूर जैसे बड़े फिल्मकारों के साथ लिया जाना चाहिए. आज उन्हें एक लीजेंड माना जाता है. उनकी फिल्में सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि लंबे समय तक याद रखी जाती हैं. वे भावनाओं को भव्य तरीके से दिखाते हैं.
आने वाली फिल्म से नई उम्मीदें
आने वाले समय की बात करें तो संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने एक भव्य कहानी पेश करने की तैयारी में हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी उनके पिछले प्रोजेक्ट्स की तरह ही दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी और उनकी रचनात्मक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ देगी.
यह भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, जून 2026 में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का दबदबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




