श्रेया घोषाल ने ‘देवदास’ के इस गाने से रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम, 16 साल की उम्र में जीता नेशनल अवार्ड

श्रेया घोषाल बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं, जिन्हें दुनिया का हर म्यूजिक लवर अपना आइडल मानता है. ऐसे में आज हम उनके उस गाने की बात करेंगे जिससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.
Shreya Ghoshal Bollywood Debut Song: श्रेया घोषाल का नाम भारत की सबसे बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है. वह ऐसी सिंगर हैं, जिसका हर गाना सीधे दिल में उतर जाता है. श्रेया घोषाल ने केवल हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उन्होंने सिंगिंग से अपना बॉलीवुड डेब्यू संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से किया था. इस फिल्म के मुख्य किरदार शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन थे. आपको यह बात जानकर काफी हैरानी होगी इस फिल्म में डेब्यू करते वक्त श्रेया महज 16 साल की थी.
पारो की आवाज पर फिट बैठती थी श्रेया की आवाज
यह बात उन दिनों की है जब श्रेया घोषाल ज़ी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा की कंटेस्टेंट थी. दरअसल, यह शो संजय लीला भंसाली की मां भी देखा करती थी. उन्हें श्रेया घोषाल की आवाज को काफी पसंद करती थी. जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे संजय लीला भंसाली से अपनी फिल्म में गाने का मौका देने के लिए कहा. संजय लीला भंसाली ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें लगा कि श्रेया की आवाज देवदास के किरदार पारो के लिए फिट बैठती है. उस वक्त श्रेया 16 साल की थी.
श्रेया घोषाल का पहला बॉलीवुड गाना
संजय लीला भंसाली ने श्रेया को पारो के किरदार पर फिल्माए गए हर गाने के लिए ऑफर दिया. जिसके बाद श्रेया ने सभी गानों को कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण जैसे बेहतरीन सिंगर्स के साथ गाया था. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर का पहला गाना ‘बेरी पिया’ गाया था. इस गाने को पारो ने देवदास के लिए गया था. इस गाने के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था.
Also Read EXCLUSIVE : आजकल लोग एक हफ्ते में गाना भूल भी जाते हैं-श्रेया घोषाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










