Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने बना दिया था स्टार, अमेरिका में मनाया जाता है सिंगर के नाम का दिवस

1 / 1
Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने बना दिया था स्टार, अमेरिका में मनाया जाता है सिंगर के नाम का दिवस
फुल स्क्रीन में देखें

Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने बना दिया था स्टार, अमेरिका में मनाया जाता है सिंगर के नाम का दिवस

Shreya Ghoshal Birthday: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है. सिंगर ने हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, असमिया, नेपाली, मराठी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गाना गाया है.

Shreya Ghoshal Birthday: पश्चिम बंगाल में जन्मी श्रेया घोषाल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है. श्रेया 23 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है और अपनी आवाज का जादू सबपर चला रही है.

श्रेया घोषाल ने दुनिया भर में कई भाषाओं में सॉन्ग गाया है. 16 साल की उम्र में उन्होंने टीवी शो ‘सा रे गा मा’ में भाग लिया था और इसका खिताब अपने नाम कर लिया था. जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई.

श्रेया को शो में देखने के बाद संजय लीला भंसाली ने उनसे अपना पहला फिल्मी बैकग्राउंड गाना देवदास में गवाया. फिल्म में उन्होंने पांच गाने गाए और सारे सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आए.

गानों की लोकप्रियता इतनी हुई कि श्रेया रातों-रात स्टार बन गई. उसके बाद सिंगरग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज वो करोड़ों लोगों को अपनी आवाज से दीवाना बना चुकी है.

श्रेया को लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में संसद सदस्य द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. अमेरिका के ओहियो के गवर्नर श्री टेड स्टिकलैंड ने 26 जून को ‘श्रेया घोषाल दिवस’ के रूप में घोषित किया.

श्रेया 26 साल की उम्र में ही चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं. बता दें कि उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, मिर्ची अवॉर्ड्स और स्क्रीन अवॉर्ड्स की कई ट्रॉफियां मिल चुकी है.

सिंगर हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, असमिया, नेपाली, मराठी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गाना गा चुकी है. हर भाषा में उनकी आवाज बेहद खूबसूरत सुनाई पड़ती है.

श्रेया के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की. कपल का एक बेटा देवयान भी है.

श्रेया हाल ही में रियलिटी शो इंडिया आइडल सीजन 14 में बतौर जज नजर आई थी. ये शो अब खत्म हो चुका है.

Indian Idol 14 से नेहा कक्कड़ की छुट्टी, श्रेया घोषाल लेंगी जगह, बोलीं- रियलिटी शो में एक प्रतियोगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >