'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की इन तसवीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Updated at : 03 Sep 2020 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की इन तसवीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

'कांटा लगा' गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस और एक बेहतरीन डांसर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था. आये दिन शेफाली अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनका स्वैग ऐसा है कि फैंस उनकी तसवीरों पर खूब कमेंट करते रहते है.

विज्ञापन
undefined

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस और एक बेहतरीन डांसर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था. आये दिन शेफाली अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनका स्वैग ऐसा है कि फैंस उनकी तसवीरों पर खूब कमेंट करते रहते है.

undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हमेशा फैंस की फेवरेट लिस्ट में बनीं रहने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ यानी शेफाली जरीवाला का एक नया फोटोशूट इंटरनेट पर छाया हुआ है.

undefined

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपने अंदाज और स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, खूब वायरल भी होते हैं. वो अपने पति पराग के साथ ‘नच बलिए 5’ में भी नजर आई थीं. शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था.

undefined

एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज ‘बेबी कम ना’ में भी अपना किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में अपना कदम रखा, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं.

undefined

बिग बॉस 13 में नजर आने वाली शेफाली जरीवाला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब उन्हें ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स के वीडियो की जब पेशकश की गई थीं, तब वह कॉलेज में थीं और उन्हें इसके लिए मात्र 7000 रुपए मिले थे.

undefined

कुछ दिन पहले शो खबर आई थी कि शेफाली जरीवाला ‘भाभी जी घर पर हैं में सौम्या टंडन को रिप्‍लेस कर सकती हैं. इस बारे में बात करते हुए ‘कांटा लगा’ गर्ल ने कहा था,’ “मैं अभी इसके बारे में बात नहीं कर सकती.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola