चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई शाहिद कपूर की ओ’रोमियो, जानें शाम 7 बजे का कलेक्शन

O' Romeo Box Office Collection Day 4
O' Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर की ‘ओ’रोमियो’ ने पहले तीन दिनों में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. Sacnilk की एर्ली रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन शाम 7 बजे तक 2.27 करोड़ की कमाई दर्ज हुई. फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी मजबूत पकड़ दिखाई.
O’ Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार डटकर प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (चौथा दिन) शाम 7 बजे तक फिल्म ने 2.27 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है, जो इस पहले मंडे टेस्ट के लिए पॉजिटिव संकेत है.

पहले 3 दिन कैसी रही कमाई ?
ओ’रोमियो ने रिलीज के पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और कुल 30.15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई और यह 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूा.
विशेषज्ञों का मानना है कि शनिवार का दिन फिल्म के लिए सबसे अच्छा रहा, जबकि रविवार को भारत‑पाक वर्ल्ड कप मैच के कारण थोड़ी कमाई प्रभावित हुई. इसके बावजूद, ओ’रोमियो ने शुरुआती वीकेंड में दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाबी हासिल की और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की.
फिल्म की कास्ट
‘ओ’रोमियो’ में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी जोड़ीदार के रूप में नजर आ रही हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और राहुल देशपांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. विशाल भारद्वाज ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि इसका म्यूजिक भी तैयार किया है. पूरी कास्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री और एक्टिंग दर्शकों के बीच फिल्म की खास पहचान बन रही है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: 90s में बनती ‘धुरंधर’ तो गोविंदा का लुक होता कुछ ऐसा, निभाते ये रोल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




