सतीश कौशिक की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, भतीजे ने किया खुलासा, बताया इस तरह अब करेंगे उसे पूरा
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Mar 2023 1:53 PM
निशांत कौशिक अपने चाचा सतीश कौशिक से काफी क्लोज थे. उनके निधन के बाद निशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया था. निशांत ने बताया कि वो कागज 2 के सीक्वल का एडिटिंग कर रहे थे. अब वो बचा हुआ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम करेंगे.
सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब नहीं रहे और इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है. अफसोस, मगर ये खबर सच है. एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसमें उनकी जान चली गई. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और आज भी उनके द्वारा निभाए गए किरदार दर्शकों को याद है. इस बीच एक्टर के भतीजे निशांत कौशिक ने बात की और उनके अधूरे ख्वाब के बारे में बताया.
निशांत कौशिक अपने चाचा सतीश कौशिक से काफी क्लोज थे. उनके निधन के बाद निशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया था. अब ईटाइम्स से बातचीत में निशांत ने बताया कि परिवार ने दिवंगत अभिनेता-निर्देशक की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित कर दिया है. निशांत ने बताया कि वो कागज 2 के सीक्वल का एडिटिंग कर रहे थे. अब वो बचा हुआ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम करेंगे.
https://www.instagram.com/p/CppEGCgomag/
निशांत कौशिक ने सतीश कौशिक के अधूरे ख्वाहिश के बारे में बचाया. उन्होंने कहा कि, वह अपने प्रोडक्शन हाउस को हाई लेवल पर ले जाना चाहते थे. वो चाहते थे कि यह एक बड़ा स्टूडियो बने. साथ ही कहा कि अगर उन्हें कभी जरूरत पड़ी तो वो अनुपम खेर और बोनी कपूर की मदद लेंगे, क्योंकि वो उनके फैमिली जैसे ही है. बता दें कि उनके निधन पर निशांत ने तसवीरें शेयर कर लिखा था, आप सब कुछ थे मेरे लिए, मेरे पिता, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे गुरु, मेरे सबसे बड़े समालोचक, मेरे मेंटर और बहुत कुछ. मेरी तरफ से आपके बिना जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं होगा.
Also Read: मौत से पहले क्या थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मैनेजर से कहा था- सबसे पहले इस शख्स को फोन करना
हाल ही में सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष ने उनके अंतिम शब्दों को भी बताया. सतीश के अंतिम शब्द थे, संतोष, प्लीज मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता. मैं वंशिका (उनकी बेटी) के लिए जीना चाहता हूं. मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा. शशि और वंशिका का ख्याल रखना.’ और जब वे अस्पताल पहुंचे तो वो बेहोश थे. संतोष ने बताया कि एक्टर के मौत के बाद उन्होंने उनके भाइयों के बच्चों को इस बारे में बताते हुए फोन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










