ePaper

Sanam Teri Kasam Box Office Day 11: हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम हिट हुई या फ्लॉप, 11वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Updated at : 18 Feb 2025 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Lifetime Collection

Sanam Teri Kasam Lifetime Collection

Sanam Teri Kasam Box Office Day 11: फिल्म सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. फिल्म के री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां देखिए.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Box Office Day 11: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की इमोशनल स्टोरीलाइन ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. फिल्म भले ही 2016 में रिलीज होने पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन बीतते समय के साथ इसने अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग बना ली. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की लव स्टोरी को री-रिलीज होने पर दर्शकों ने फिर से देखा. पुराने फैंस के साथ-साथ अब नये फैंस भी मूवी को सपोर्ट कर रहे हैं. फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिस्पॉन्स मिला रहा है. रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की, ये जानें.

‘सनम तेरी कसम’ ने 11वें दिन किया 75 लाख रुपये की कमाई

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज की सफलता पर सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी और फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसपर हर्षवर्धन राणे ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, भगवान ने नोटिस किया. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, 11वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. अब तक नेट कमाई फिल्म ने 31.25 करोड़ रुपये का कर लिया है. वहीं, सनम तेरी कसम ने बैडएस रविकुमार, लवयापा से काफी बेहतर प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया. हालांकि छावा के रिलीज के साथ मूवी को सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है.

  • सनम तेरी कसम डे वन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम डे टू- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम डे थ्री- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम डे फोर- 3.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम डे फाइव- 2.85 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम छठा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम सातवां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम आठवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम नौवां दिन- 1.50 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम दसवां दिन- 1.60 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 11वां दिन- 75 लाख

कुल कमाई- 31.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola