Sikandar Box Office Collection Day 33: सलमान खान की 'सिकंदर' हिट हुई या फ्लॉप? जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :13 May 2025 2:39 PM
विज्ञापन
Sikandar box office collection day 33

Sikandar box office collection day 33

Sikandar Box Office Collection Day 33: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' ने 26 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़े लाखों में सिमट गए. ऐसे में आइए अबतक के टोटल कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection Day 33: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन-फैमिली ड्रामा ‘सिकंदर’ का खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है. फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान स्टारर इस फिल्म का खूब हाइप था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म 100 करोड़ में ही दम तोड़ गई. सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे स्टार्स भी इसका हिस्सा हैं. ऐसे में सिकंदर ने टोटल कितनी कमाई की है, आइए जान लेते हैं.

सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33

30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. इस शानदार शुरुआत को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म कम से कम 150-200 करोड़ आसानी से कमा लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 0.01 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 110.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
Sikandar Week 3 Collection- 2.1 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 20- 0.05 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 21- 0.09 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 22- 0.13 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 23- 0.06 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 24- 0.04 करोड़
Sikandar Box Office CollectionDay 25- 0.05 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 26- 0.05 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 27- 0.01 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 28- 0.01 करोड़
Sikandar Box Office CollectionDay 29- 0.01 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 30- 0.01 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 31- 0.01 32 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 33- 0.01 करोड़

सिकंदर की कुल कमाई- 110.36 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: South Releases: ‘रेड 2’ के बाद थिएटर्स पर होगा साउथ की फिल्मों का कब्जा, फटाफट पढ़े लिस्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola