South Releases: 'रेड 2' के बाद थिएटर्स पर होगा साउथ की फिल्मों का कब्जा, फटाफट पढ़े लिस्ट

South Releases This Week
South Releases: 'रेड 2' की सफलता के बाद इस हफ्ते साउथ की कई बड़ी फिल्में ओटीटी और थिएटर्स पर रिलीज होने वाली हैं. मिस्ट्री, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर इन फिल्मों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें, जानें क्या देखना है इस वीकेंड.
South Releases This Week: 1 मई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 फिल्में रिलीज हुईं. दो बॉलीवुड की रेड 2 और द भूतनी. वहीं, दो साउथ की हिट और रेट्रो. अब 1 हफ्ते बाद थिएटर्स और ओटीटी पर एक बार फिर नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे. इनमें एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी सबका भरपूर मेल देखने को मिलेगा. ऐसे में बिना देरी किए आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.
Maaman (16 मई, 2025)
प्रशांत पंडियाराज की ओर से निर्देशित ‘मामन’ एक दिल को छू जाने वाली पारिवारिक ड्रामा है. फिल्म में सूरी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, राजकिरण और स्वासिका मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक ऐसे मामा की ,है जो अपनी बहन के बच्चे का बेसब्री से इंतजार करता है, और उसके साथ एक गहरा रिश्ता बनाता है. लेकिन यह रिश्ता समय के साथ एक भावनात्मक मोड़ लेता है, जहां दोनों के बीच दरार आ जाती है. इस इमोशनल कहानी को पहले सिनेमाघरों में और फिर ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा.
DD Next Level (16 मई, 2025)
संथानम की डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल यानी DD Next Level हॉरर और कॉमेडी का फुल डोज लेकर आई है. ढिल्लुकु धुड्डू सीरीज की यह चौथी फिल्म है, जिसमें संथानम एक फिल्म समीक्षक की भूमिका में नजर आते हैं, जो एक स्क्रीनिंग के बाद एक रहस्यमयी दुनिया में खिंच जाता है. यहां उसका सामना सेल्वाराघवन से होता है, जो बदला लेना चाहता है. गौतम मेनन इस फिल्म में एक दिलचस्प कैमियो में नजर आएंगे.
Eleven (16 मई, 2025)
Eleven एक क्राइम थ्रिलर ,है जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज किया जा रहा है.। इस फिल्म को लोकेश अजल्स ने लिखा और निर्देशित किया है. मुख्य भूमिका में नवीन चंद्र और अभिरामी हैं. वहीं, कहानी एक तेजतर्रार अधिकारी की है जो रहस्यमय हत्याओं की जांच में जुटा है. डी इम्मान का संगीत और कार्तिक अशोकन का छायांकन इस फिल्म को तकनीकी रूप से भी मजबूत बनाते हैं.
यह भी पढ़े: Anu Malik पर अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाया गाना चोरी करने का आरोप, बोले- वो बहुत क्रेजी हैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










