Salman Khan: अभिजीत भट्टाचार्य ने साधा सलमान खान पर निशाना, बोले- एक ठरकी और दारुबाज अगर…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Dec 2024 1:30 PM
Abhijeet Bhattacharya and Salman Khan
Salman Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने सलमान खान को दारुबाज और ठरकी भी कहा है.
Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने गानों के साथ-साथ अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था इंडस्ट्री में लोग पीठ पीछे सुपरस्टार शाहरुख खान को ‘हकला’ कहकर पुकारते थे. अब उन्होंने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे जानने के बाद भाईजान के फैंस काफी निराश और आग बबूला हो सकते हैं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा है.
सलमान खान पर साधा निशाना
अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल के एक पॉडकास्ट में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें कीं. इस दौरान जब शुभांकर मिश्रा ने अभिजीत भट्टाचार्य से सलमान खान को लेकर सवाल किया, तो इसपर उन्होंने पहले टॉपिक चेंज करने को कहा फिर उन्होंने बोला- सलमान खान अभी भी उन में नहीं आता जहां पर मैं उनके बारे में चर्चा करूं.
अभिजीत भट्टाचार्य ने दी सफाई
अभिजीत भट्टाचार्य से आगे सलमान खान के हिट एंड रन मामले को लेकर उनके दिए गए बयानों पर कहा, ‘शाहरुख खान एक ‘अलग स्तर’ से हैं. उनके साथ मेरे जो भी मुद्दे हैं, वो केवल काम से जुड़े हैं. इसके बाद जब उनसे सलमान के हिट-एंड-रन मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसपर अपनी सफाई दी कि उन्होंने कभी भी सलमान खान का समर्थन कभी नहीं किया.
सलमान को कहा दारुबाज और ठरकी
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, ‘मैंने कभी उनका समर्थन नहीं किया. मैंने कहा कि अगर आप सड़क पर सोते हैं, तो कोई शराबी ड्राइवर आपके ऊपर गाड़ी चढ़ सकता है. इससे पहले, आपने ट्रकों द्वारा लोगों को कुचलने की खबरें देखी होंगी. लोग सड़कों पर सोते हैं, यहां तक कि फुटपाथ भी सुरक्षित नहीं हैं. मैं इस बारे में बात कर रहा था- अगर आप सड़क पर सोते हैं, तो एक दारुबाज आएगा, एक ठरकी और कुचल कर चला जाएगा. मुझे इसमें क्यों शामिल होना चाहिए?
सलमान खान के लिए क्यों गाया गाना?
अभिजीत से आगे जब पूछा गया कि इतने के बावजूद उन्होंने सलमान खान के लिए ‘टन टना टन टन’ और ‘चुनरी’ गाने क्यों गाए? तो इसपर अभिजीत ने कहा कि ‘कल, आप एक फिल्म बनाएंगे और मुझसे गाने के लिए कहेंगे. मैं अपना काम करूंगा और वापस आऊंगा. मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं किसके लिए गा रहा हूं?’. अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










