Baba Siddique की हत्या के बाद सदमे में सलमान खान, आंखों से नींद गायब, लोगों से दूरी बनाने के लिए किया ये काम

baba siddique
अपने दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या से सलमान खान शॉक में है. सलमान इस दुख की घड़ी में बाबा सिद्दीकी के परिवार के साथ खड़े दिखे. वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी सारे मीटिंग कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है.
सलमान खान ने अपने क्लोज फ्रेंड्स में से एक बाबा सिद्दीकी को खो दिया. शनिवार रात को बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने कर दी. बाबा सिद्दीकी पर गोली तब हमलावरों ने चलाई, जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस गए थे. उनकी मौत से सलमान टूट से गए है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनकी आंखों में दुख साफ दिख रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने कुछ दिनों के लिए अपने सारे प्रोजेक्ट्स को स्थगित कर दिया है.
बाबा सिद्दीकी के जाने से बेहद दुखी हैं सलमान खान
बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद जब अस्पताल में एडमिट किया गया था तो सलमान खान उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. इंडिया टुडे के अनुसार, अपने क्लोज फ्रेंड को खोने से सलमान बेहद दुखी है. सलमान के लिए वो एक फैमिली थे. वहीं, लीलावती अस्पताल से लौटने के बाद एक्टर सो नहीं पाए और लगातार बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से उसका और परिवार का हालचाल पूछते रहे. सिद्दीकी फैमिली के एक क्लोज सूत्र ने बताया कि, ”भाई ने फोन पर अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर हर जानकारी ली. उन्होंने कुछ दिनों के लिए अपनी सारे प्रोजेक्ट्स और मीटिंग कैसिल कर दी.”
बाबा सिद्दीकी को किसने मारा
वहीं, बाबा सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान उनके घर गए थे और उनका एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक्टर का चेहरा मुरझाया सा दिखा था और उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे. उनके चेहरे पर गम का बादल मंडरा रहा था. गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी को दो गोली सीने में और एक पेट में लगी थी. गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका. उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक पोस्ट के जरिए ली.
Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










