Saiyaara Box Office: अहान-अनीत की 'सैयारा' ने रचा इतिहास, बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी, सलमान-रणबीर की फिल्मों को पछाड़ा
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2025 7:47 AM
Saiyaara Box Office
Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की निर्देशित सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बजट के इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है.
Saiyaara Box Office: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी कमाल कर दिया था. भारतीय सिनेमा के इतिहास में नये कलाकारों वाली सैयारा ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया. सैयारा ने तो कई बड़े बजट की फिल्म है और ना ही इसमें कोई बड़े स्टार्स है. फिर भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और जमकर कमाई कर रही है. ऐसा बहुत कम ही होता ही की किसी नये कलाकार की मूवी को दर्शकों से इतना प्यार मिले. हालांकि अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी ने इस मामले में नया रिकॉर्ड बना लिया है. मूवी ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
सैयारा बनी इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 217.25 करोड़ रुपये हो गई है. रोमांटिक फिल्म साल 2025 में छावा के बाद दूसरी फिल्म बन गई है जिसने दोहरा शतक लगाया है. सलमान खान की सिकंदर, आमिर खान की सितारे जमीन पर, अजय देवगन की रेड 2 और अक्षय कुमार की हासउफुल 5 ये उपलब्धि अपने नाम नहीं कर पाई. दूसरे शनिवार को सैयारा ने शानदार प्रदर्शन किया और इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. सैयारा ने हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ दिया, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपये था.
2025 की इन 5 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की
- छावा- 615.39 करोड़
- सैयारा- 217.25 करोड़ (अभी तक)
- हाउसफुल 5- 198.41 करोड़
- रेड 2- 179.30 करोड़
- सितारे जमीन पर- 165.39 करोड़
हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में सैयारा ने बनाई ये जगह
मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ऑलटाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की टॉप 100 की लिस्ट में 50 फिल्मों को छोड़कर 46वें नंबर पर आ गई है. जबकि दो दिन पहले अहान पांडे की मूवी 84वें नंबर पर थी. मूवी ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी (195.55 करोड़ रुपये), रजनीकांत की 2.0- हिंदी (190.48 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी (187 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










