Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कमाल की फिल्म है

Bobby Deol reacts on success of Saiyaara
Saiyaara: फिल्म सैयारा 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मेकर्स ने मूवी के रिलीज से पहले कोई प्रमोशन नहीं किया था. जैसे ही अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, इसने कमाल कर दिया. 9 दिन में मूवी ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Saiyaara: फिल्म सैयारा का क्रेज इन दिनों दर्शकों पर छाया हुआ है. अहान पांडे और अनीत पांडे की फिल्म ने पूरे देश में धूम मचा दिया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित मूवी को आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख जैसे सितारों का साथ मिल गया है. लगातार मूवी हर दिन अपनी कमाई से नया रिकॉर्ड बना रही है. इस साल रिलीज हुई सारी मूवीज के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अहान की मूवी इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अब बॉबी देओल ने फिल्म का रिव्यू किया है.
बॉबी देओल ने सैयारा का किया रिव्यू
सोशल मीडिया पर सेलेब्स सैयारा का रिव्यू कर रहे हैं और फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं. बीती रात बॉबी देओल को मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी को लगा कि वह सैयारा देखने गए होंगे. उन्होंने एक्टर से पूछा कि उन्हें मूवी कैसे लगी. इसपर बॉबी ने रिप्लाई देते हुए कहा, सैयारा नहीं एफ1 देखने आया हूं. हालांकि उन्होंने अहान पांडे की मूवी को लेकर कहा, सैयारा बहुत कमाल की फिल्म है.
सैयारा कर रही ताबड़तोड़ कमाई
सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये), आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये) और हाफ गर्लफ्रेंड (10.30 करोड़ रुपये) के ओपनिंग डे की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है. मोहित सूरी की ये फिल्म ने अबतक 9 दिन में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मोहित सूरी की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. पहले हफ्ते मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दूसरे हफ्ते भी यह जलवा बरकरार रहेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है. अगले हफ्ते अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










