अर्जुन कपूर के साथ नाम जुड़ते ही साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया जवाब

साहिबा बाली और अर्जुन कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर साहिबा बाली ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को एक खास मैसेज दिया है.
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की सामने आई तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों को एक साथ स्टैंड्स में देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैलने लगी. हालांकि अब इन चर्चाओं पर साहिबा ने अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी है.
साहिबा बाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया जवाब
साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ लॉर्ड्स स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "हर बात पर भरोसा मत कीजिए... पार्ट 2."

अनुष्का शर्मा समझे जाने पर भी दिया मजेदार रिएक्शन
डेटिंग की चर्चाओं के अलावा साहिबा बाली को सोशल मीडिया पर एक और दिलचस्प स्थिति का सामना करना पड़ा. एक वायरल पोस्ट में कुछ लोगों ने गलती से उन्हें अनुष्का समझ लिया. साहिबा ने इस पर लिखा, "हर बात पर भरोसा मत कीजिए... पार्ट 1."

लॉर्ड्स स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों का लगा था जमावड़ा
भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में कई बड़े बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. अर्जुन कपूर और साहिबा बाली के अलावा अक्षय कुमार, कृति सेनन, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान भी मैच का आनंद लेते नजर आए. वहीं भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टेडियम पहुंचे थे.
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'लैला मजनू' से की थी. इसके बाद वह 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'तनाव' जैसी वेब सीरीज में नजर आईं. एक्टिंग से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में भी करियर बनाया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जोमैटो के फीडिंग इंडिया प्रोजेक्ट में मार्केटिंग एसोसिएट के तौर पर शामिल हुईं. वह जोमैटो के यूट्यूब चैनल की लोकप्रिय होस्ट भी रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं साहिबा बाली, जिनके साथ अर्जुन कपूर की वायरल तस्वीरों ने मचा दी हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










