कल रिलीज होगा सड़क-2 का ट्रेलर, फिल्म के कैरेक्टर्स का फर्स्ट लुक आया सामने
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Aug 2020 9:24 PM
ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क-2 रिलीज के लिए तैयार है. कल इस फिल्म का ट्रेलर लांच होने वाला है. इस फिल्म से भट्ट कैंप को काफी उम्मीदें हैं. 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क के सीक्वल के रूप में निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और आलिय भट्ट को लेकर सड़क 2 बनाई है. फिल्म की कहानी संजय दत्त यानी रवि और पूजा भट्ट यानी पूजा की कहानी आगे बढ़ेगी.
ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क-2 रिलीज के लिए तैयार है. कल इस फिल्म का ट्रेलर लांच होने वाला है. इस फिल्म से भट्ट कैंप को काफी उम्मीदें हैं. 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क के सीक्वल के रूप में निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और आलिय भट्ट को लेकर सड़क 2 बनाई है. फिल्म की कहानी संजय दत्त यानी रवि और पूजा भट्ट यानी पूजा की कहानी आगे बढ़ेगी.
फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट एक परेशान महिला के रूप में दिखाई दे रही हैं.आलिया भट्ट के पोस्टर के बैकड्रॉप में स्वयंभू धर्मगुरु की छाया है, जो अपनी भुजाएं उठा रहे हैं. साथ ही आलिया के पोस्टर फ्रेम में आग भी दिखाई दे रही है.
TRAILER OUT TOMORROW… #AliaBhatt and #AdityaRoyKapur in #Sadak2… Directed by #MaheshBhatt… Premieres 28 Aug 2020 on #DisneyPlusHotstar. pic.twitter.com/ZZEQD4uwZo
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2020
फिल्म में अगर आदित्य रॉय कपूर के कैरेक्टर लुक की करें तो वो आलिया भट्ट और संजय दत्त के ठीक अपोजिट दिख रहे हैं. आदित्य पोस्टर में अपने चेहरे पर एक खिली हुई मुस्कान लिए और तनावमुक्त लग रहे हैं. आदित्य अपने चार्मिंग लुक से दर्शकों को लुभाते दिखाई दे रहे हैं.
इसके अलावा फिल्म सड़क-2 में संजय दत्त का फर्स्ट लुक काफी इंटेंस दिख रहा है. सड़क-2 के पहले भाग में उन्होंने एक हीरो रवि की भूमिका निभाई थी. देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वो सीक्वेंस में भी अपने करिदार को रीबूट करेंगे. पोस्टर में संजय दत्त के चेहरे पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं और हाथ में जलते हुए अंगारों का एक बर्तन है. पीछे पूजा भट्ट की तस्वीर भी बैकड्राप में दिखाई दे रही है.
21 साल बाद महेश भट्ट संभाल रहें हैं फिल्म निर्देशन की कमान
आपको बता दें की इस फिल्म से महेश भट्ट ने 21 साल बाद फिल्म निर्देशन की कमान अपने हाथ में ली है. इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म कारतूस को सन 1999 में निर्देशित किया था, इसके बाद उनके बैनर विशेष फिल्म के तहत कई नए निर्देशकों को उन्होंने मौका दिया. मोहित सूरी, कुणाल देशमुख जैसे नए निर्देशकों को फिल्म निर्देशन का मौका दिया. मजेदार बात ये है कि सड़क 2 में महेश की दोनों बेटियां पूजा और आलिया नजर आने वाली है. ये साफ नहीं है कि दोनों के साथ में कितने सीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










