'कांतारा चैप्टर 1' टीम के बीच खटपट ? ऋषभ शेट्टी ने अचानक टीम को किया अनफॉलो

ऋषभ शेट्टी
Rishab Shetty: डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर चर्चा हो रही है, क्योंकि ऋषभ शेट्टी ने फिल्म से जुड़े कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.
Rishab Shetty: इन दिनों फिल्म डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी और उनकी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक बार फिर सुर्खियों में है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ स्टारकास्ट को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से फैंस के मन में तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों किया अनफॉलो.
किन लोगों को किया अनफॉलो ?
खबरों के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी ने एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंथ और एक्टर राज बी शेट्टी को अनफॉलो किया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म बनाने वाली कंपनी होम्बले फिल्म्स को भी फॉलो करना बंद कर दिया है.
क्या है इसके पीछे की वजह?
ऋषभ शेट्टी, रक्षित शेट्टी और राज बी शेट्टी को ‘शेट्टी ट्रायो’ कहा जाता है. तीनों की दोस्ती काफी अच्छी मानी जाती है और ये अक्सर साथ नजर आते थे. ऐसे में यह खबर फैंस को चौंका रही है. फिलहाल इस बारे में कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि टीम के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.
फिल्म के बारे में
‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 740 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है जबकि दुनिया भर में इसका कलेक्शन 850 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. पहले पार्ट और दूसरे पार्ट को लोगों ने बहुत पसंद किया है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने एक्टिंग के साथ इसका डायरेक्शन भी किया है. उनके अलावा फिल्म रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया और जयराम भी फिल्म में नजर आएं हैं. अब ऋषभ शेट्टी अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ में नजर आएंगे, जिसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 10वें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में बड़ी गिरावट, जानें कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




