10वें दिन 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में बड़ी गिरावट, जानें कलेक्शन

Updated at : 29 Mar 2026 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 10

'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 10: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार लगातार स्लो होती जा रही है.

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 10: पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर उसकी कमाई स्लो हो गई. इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. खासकर ‘धुरंधर 2’ से मिल रही कड़ी टक्कर ने इसके कलेक्शन पर असर डाला है.अब इसके 10वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने दसवें दिन कितनी कमाई की है.

जानें 10वें दिन का कलेक्शन

रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया. इस दिन फिल्म ने सिर्फ 0.87 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए थे. अब नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे थोड़ा उछाल आने की उम्मीद है.

यहां कलेक्शन देखें

ओपनिंग के बाद गिरती गई कमाई

फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद कमाई तेजी से नीचे गिरने लगी. दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.10 करोड़ रुपये और चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके बाद फिल्म की कमाई और कम हो गई और यह रोजाना करीब 1 से 2 करोड़ के बीच ही सिमटकर रह गई है.

100 करोड़ से अभी दूर फिल्म

‘उस्ताद भगत सिंह’ अभी तक 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. फिल्म ने भारत में अब तक करीब 68.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 92.62 करोड़ रुपये तक पहुंची है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 10वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola