Ratan Tata: बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड की ये फिल्में-सीरीज थीं रतन टाटा की फेवरेट, OTT पर आज ही करें एंजॉय

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Ratan-Tata-Young

Ratan Tata: देश के सबसे सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर 2024 को हो गया था. रतन टाटा देश के लिए किसी कोहिनूर से काम नहीं थे उनकी सोचने का तरीका, उनके नजरिए सभी औरों से कई ज्यादा अलग थे.

विज्ञापन

Ratan Tata: देश के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सास ली. उनकी मौत से पूरा देश गम में डूबा हुआ है. इस बीच उनकी कई पुरानी तस्वीरें, विडियोज और इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं. जिसमें से आज हम एक इंटरव्यू के बारे में बात करेंगे, जिसमें रतन टाटा के सबसे चहीते और करीबी युवा असिस्टेंट ने रतन टाटा की पसंदीदा फिल्मों और सीरीज के बारे में जिक्र किया है. आई बताते हैं उनके नाम.

रतन टाटा की फेवरेट फिल्में कौन सी हैं?

साल 2020 में बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू ने उद्योगपति की पसंदीदा फिल्मों व सीरीज के बारे में खुलासा करते हुए बात की थी. उन्होंने बताया था कि रतन टाटा को हॉलीवुड की एक्शन-कॉमेडी फिल्में ‘द अदर गाइज’ और ‘द लोन रेंजर’ पसंद थी. जिसका दोबारा से निर्माण 2023 में किया गया था. वहीं, उनकी पसंदीदा वेब सीरीज ‘फौदा’ है.

Also Read: Ratan Tata की पहली और आखरी फिल्म, जो बॉक्सऑफिस पर हुई ठप, शानदार स्टार कास्ट भी नहीं दिखा पाई कमाल

Also Read: Ratan Tata Love Story: अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी, प्यार में डूबी थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

भारतीय सिनेमा के बारे में क्या सोचते थे रतन टाटा

दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की भारतीय सिनेमा को लेकर एक अलग विचार थे. उन्होंने सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में मजाक के अंदाज में हिंदी फिल्मों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में बंबई के सभी रेस्टोरेंट की तुलना में अधिक केचप होता है.

द लोन रेंजर की कहानी

द लोन रेंजर का निर्देशन स्टुअर्ट हेसलेर ने किया है. साल 1956 की यह फिल्म न्याय और दोस्ती पर आधारित है. इस फिल्म को साल 2013 में एक नई कहानी के साथ तैयार किया गया था, जिसमें टोंटो और आर्मी हैमर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी में इन दोनों एक्ट्रेस को लालच और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा सकता है. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

द अदर गाइज के बारे में

द अदर गाइज साल 2010 की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें मार्क वाहलबर्ग और विल फेरेल लीड रोल में हैं. फिल्में इन्होंने जासूस का किरदार निभाया है जिन्हें एक करप्ट बिजनेस की जांच का काम सौंपा गया है. यह फिल्म जी5 और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

फौदा के बारे में

फौदा एक ऐसी वेब सीरीज है जिसकी कहानी इजरायली सैनिक डोरोन पर केंद्रित है, जो एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए सीक्रेट ऑपरेशन चलाता है. इस मजेदार सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola