Ramayana: रणबीर की 'रामायण' में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, रावण की मां का निभाएंगी किरदार
Ramayana
Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है, जो प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में जबरदस्त किरदार निभा चुकी हैं.
Ramayana: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में एक्टर भगवान श्री राम और एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाते नजर आएंगी. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इसके मुताबिक रामायण में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है, जो फिल्म में रामायण की मां कैकसी का किरदार निभाएंगी. आइए बताते हैं इनके बारे में सबकुछ.
रामयण में होगी पद्म भूषण पुरस्कार विजेता
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामयण’ में पद्म भूषण पुरस्कार विजेता साउथ एक्ट्रेस शोभना कथित तौर पर रावण की मां कैकसी का किरदार निभाएंगी, जो प्रभास की साल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने मरियम का दमदार किरदार निभाया था. अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमन पर है.
कब रिलीज होगी रामायण की दोनों किस्त?
रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा और सह-निर्माता यश हैं. यह फिल्म अगले साल दिवाली 2026 के समय सिनेमाघरों में दस्तक देगी और दूसरी किस्त उसके अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी. वहीं, बात करें फिल्म की ऑफिशियल अन्नोउंसमेंट की तो इस महाकाव्य की पुष्टि नमित ने 6 नवंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की.
रामायण का हिस्सा बनने पर क्या बोले रणबीर?
रणबीर कपूर के लिए ‘रामायण’ में शामिल होना बेहद गर्व की बात है. एक्टर ने कहा, “जो फिल्म मैं अभी कर रहा हूं, वो रामायण है, जो कि सबसे महान कहानी है. मेरे बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा इसे इतने जुनून के साथ बना रहे हैं. उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों और क्रिएटिव टीम को इस प्रोजेक्ट के लिए जोड़ा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










