मुश्किल वक्त में राजपाल यादव का सहारा बना बॉलीवुड, पत्नी बोलीं- सब साथ हैं

Updated:
विज्ञापन

राजपाल यादव की पत्नी राधा, फोटो- इंस्टाग्राम

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को बॉलीवुड से सपोर्ट मिल रहा है. राजपाल की पत्नी राधा ने फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिलने पर सबका आभार जताया है.

विज्ञापन

कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राहत न मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. इस घटना के बाद राजपाल यादव की फाइनेंशियल मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए. इसपर एक्टर की पत्नी राधा ने फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

पत्नी राधा ने जताया आभार

राजपाल यादव की पत्नी राधा ने पीटीआई से बाचतीत में कहा, हर कोई उनके साथ खड़ा है. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया. उन लोगों को शुक्रिया जो मदद के लिए आगे आ रहे.”

12 फरवरी को सुनवाई

राजपाल यादव पर लंबे समय से आर्थिक लेन-देन से जुड़ा मामला चल रहा था. अदालत ने जब बकाया रकम चुकाने के लिए एक्स्ट्रा समय देने से इनकार किया, तो एक्टर ने कानून का सम्मान करते हुए तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. अब इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई होनी है.

इन सेलेब्स ने की मदद

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन से बातचीत में बताया, “बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर था, उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया. रतन नैन, वरुण धवन इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ की है.” हालांकि किस एक्टर ने कितनी मदद की, इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंराजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola