3 इडियट्स के सीक्वल पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी, मुन्नाभाई 3 को लेकर किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस पर सिर्फ विचार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर भी अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Rajkumar Hirani: बॉलीवुड के पॉपुलर निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा जबरदस्त उत्साह रहता है. उनकी बनाई हर फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी खास जगह बना लेती है. ऐसे में जब उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘मुन्नाभाई’ से जुड़ी कोई भी खबर सामने आती है, तो फैंस की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच अब खुद राजकुमार हिरानी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

तय नहीं है 3 इडियट्स का सीक्वल

हाल ही में वैरायटी इंडिया के एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की खबर इतनी तेजी से कैसे फैल गई. उनके दिमाग में इस फिल्म को लेकर एक नया विचार आया है, लेकिन अभी इसे सीक्वल कहना जल्दबाजी होगी. यह आइडिया अचानक उनके मन में आया था और इस पर काम किया जा सकता है. फिलहाल उनके पास एक साथ कई स्क्रिप्ट्स हैं. वह इस वक्त तीन से चार अलग-अलग कहानियों पर सोच-विचार कर रहे हैं. ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल अभी तय नहीं है, लेकिन इस पर विचार चल रहा है.

मुन्नाभाई 3 के क्लाइमैक्स पर चल रहा काम

इसके अलावा हिरानी ने ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं. कहानी का आइडिया उनके पास है और वह इसे बड़े स्तर पर दिखाना चाहते हैं. लेकिन सबसे बड़ी परेशानी क्लाइमैक्स को लेकर आ रही है. जब तक कहानी का अंत पूरी तरह संतोषजनक नहीं होता, तब तक वह फिल्म शुरू नहीं करना चाहते. यही वजह है कि ‘मुन्नाभाई 3’ में देरी हो रही है.

कब आई थी 3 इडियट्स और मुन्नाभाई?

अगर इन दोनों फिल्मों की बात करें, तो ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी की इस फिल्म ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोगों को हंसाया भी और सोचने पर मजबूर भी किया. वहीं ‘मुन्नाभाई’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2003 में ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से हुई थी, जिसके बाद 2006 में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आई. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया.

ये भी पढ़ें: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मचाया हड़कंप, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का टिकना मुश्किल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola