‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े

राजा शिवाजी, फोटो- इंस्टाग्राम
Raja Shivaji Box Office collection: ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए दो दिनों में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ‘एक दिन’ से मुकाबले में रितेश देशमुख की फिल्म आगे रही है.
Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: मराठी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है. दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है.
दूसरे दिन भी जारी रही कमाई की रफ्तार
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 10.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी, जिसके मुकाबले दूसरे दिन लगभग 7 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, यह गिरावट बड़े बजट की फिल्मों के लिए सामान्य मानी जाती है. दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 21.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 26.06 करोड़ रुपये हो चुका है.
मराठी वर्जन ने मारी बाजी
‘राजा शिवाजी’ को मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है, जिससे इसकी पहुंच और बढ़ गई है. दूसरे दिन मराठी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 5.73 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 2.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. बाकी कमाई अन्य फॉर्मेट और क्षेत्रों से आई है. यह साफ है कि फिल्म का मराठी दर्शकों के बीच खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है.
‘एक दिन’ से टक्कर में आगे निकली फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का मुकाबला ‘एक दिन’ से हुआ, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, यह मुकाबला ज्यादा कड़ा साबित नहीं हुआ. ‘एक दिन’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही, जबकि ‘राजा शिवाजी’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. अब सभी की नजर रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, जो यह तय करेगा कि फिल्म का पहला वीकेंड कितना बड़ा साबित होगा.
यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ या ‘एक दिन’? ओपनिंग डे पर कौन निकला आगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










