Raid Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की 'रेड 2' हिट हुई या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :07 May 2025 10:59 AM
विज्ञापन
Raid 2 OTT Verdict

Raid 2 OTT Verdict

Raid Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की मच अवेटेड 'रेड 2' की तूफानी रफ्तार तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के आंकड़े को टच करने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं अबतक की कमाई कितनी है.

विज्ञापन

Raid Box Office Collection Day 7: अजय देवगन, रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ 1 मई को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में लगी अन्य फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कहानी इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक के दादाभाई नाम के खलनायक के ब्रष्टाचार को रोकने पर केंद्रित है. अबतक फिल्म 80 करोड़ कमा चुकी है. इस बीच अजय देवगन की फिल्म के 7वें दिन के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद आइए बताते हैं कि इसे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कितना वक्त लगने वाला है.

रेड 2 के 7वें की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली और अबतक 85 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. अब 7वें के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. रेड 2 ने डे 7 को 0.07 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 85.74 करोड़ हो गई है. हालांकि, यह कलेक्शन फाइनल नहीं हैं. शाम तक इनमें बड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन की रफ्तार को देख मालूम पड़ता है कि यह 2 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

रेड 2 डे वाइज कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 1- 19.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 2- 12 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 3- 18 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 4- 22.33 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 5- 7.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 5- 7.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 6- 6.92 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 7- 0.07 करोड़

रेड 2 नेट कलेक्शन- 85.74 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 27: ब्लॉकबस्टर बनी सनी देओल की ‘जाट? 27वें दिन की कमाई ने खोले पत्ते

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola