Raid 2 Box Office Collection Day 24: अजय देवगन की रेड 2 ने उड़ाए होश, 24वें दिन भी कमाई जारी, जानें टोटल कलेक्शन

Raid 2 Lifetime Box Office Collection
Raid 2 Box Office Collection Day 24: रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मानी है और अभी भी कमाई कर रही है. राजकुमार राव की फिल्म भूल चुक माफ और सुनील शेट्टी की मूवी केसरी वीर के सामने भी अजय देवगन की फिल्म खड़ी है. आइए आपको 24वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Raid 2 Box Office Collection Day 24: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ थिएटर्स में 24 दिन बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म ने दुनायभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि दूसरी तरफ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है. कछुए की चाल से ये बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. इसके अलावा नयी रिलीज हुई फिल्में भूल चुक माफ और केसरी वीर के सामने रेड 2 कमाई और कम हो गई है. आइए आपको 24वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘रेड 2’ का 24वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन ने वाणी कपूर के साथ रोमांस किया है. वाणी मूवी में उनकी पत्नी के रोल में दिखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 24वें दिन फिल्म ने लगभग 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके आंकड़े में शाम तक फेरबदल हो सकते हैं. नेट कलेक्शन मूवी ने करीब 157.98 करोड़ रुपये का कर लिया है. इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि मूवी नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आफिशियली तौर पर मेकर्स ने इस बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है.
जानें रेड 2 की कुल कमाई के बारे में
- Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75
- Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 19: 2.35 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 20: 2.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 21: 1.65 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 22: 1.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1.03 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 24: 0.1 करोड़
टोटल कमाई- 157.98 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










