Raid 2 Box Office Collection Day 22: 22 दिन बाद ‘रेड 2’ की सच्चाई आई सामने, हिट का टैग या फ्लॉप की मुहर?

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :22 May 2025 10:32 AM
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 22

Raid 2 Box Office Collection Day 22

Raid 2 Box Office Collection Day 22: फिल्म ‘रेड 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लागत निकाल ली है. अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ने 22वें दिन कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. क्राइम थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. टिकट खिड़की पर अभी तक लोगों की भीड़ दिख रही है और इस वजह से ये तगड़ी कमाई कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अपने बजट का लागत निकाल लिया है. इसे रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. आइए आपको 22 दिन का आंकड़ा बताते हैं.

‘रेड 2’ ने 22वें दिन कितनी कमाई की

फिल्म ‘रेड 2’ को इन दिनों टॉम क्रूज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 दे रही है. हाल ही में मिशन इम्पॉसिबल 8 रिलीज हुई है और इसका असर रेड 2 पर पड़ रहा है. छावा के बाद रेड 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन फिल्म ने अभी तक 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक ये डाटा अपडेट हो जाएगा. अबतक नेट कलेक्शन फिल्म ने 155.02 करोड़ रुपये का कर लिया है.

जानें रेड 2 की कुल कमाई के बारे में

  • Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75
  • Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 19: 2.35 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 20: 2.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 21: 1.65 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 22:1.75करोड़

टोटल कमाई- 156.85 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola