Kesari Chapter 2 में नकारात्मक रोल करने पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग मुझे नफरत…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Apr 2025 1:11 PM

विज्ञापन

Kesari 2 Box Office Collection Day 31

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाघ हत्याकांड पर है. इस बीच फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने वाले आर. माधवन ने अपने किरदार पर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि लोग उनसे नफरत करें.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2 एक ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा है, जो आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, सी. शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा आर. माधवन एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में हैं. फिल्म जलियांवाला बाघ हत्याकांड पर आधारित सच्ची कहानी है. एक तरफ जहां फिल्म में अक्षय के किरदार को देख आपको गर्व होगा तो वहीं, दूसरी ओर आर. माधवन के किरदार से आप आग बबूला हो जायेंगे. और ‘शैतान’ एक्टर भी खुद वही चाहते हैं. आर. माधवन ने यह बात खुद अपने एक इंटरव्यू में कही है.

शैतान के बाद फिर नकारात्मक किरदार से कमबैक?

आर. माधवन ने इसपर मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, जब मैं एक फिल्म करने का निर्णय लेता हूं, तो मैं इस बात पर ध्यान देता हूं कि फिल्म बनाने का उद्देश्य क्या है. अक्सर, यही मेरे फैसले को तुरंत तय कर देता है. यह धर्मा (प्रोडक्शंस) था, जिसमें करण जौहर और अपूर्व एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम केसरी चैप्टर 2 है, जिसमें अक्षय (कुमार) सर भी हैं, और एक निर्देशक भी हैं जिनका नाम करण है. वे हार्वर्ड के कानून के स्नातक थे. और वे सभी एक कहानी बताने के लिए एक साथ आए हैं, जिसे बताया जाना चाहिए.’

ब्रिटिश वकील नेविल मैकिनले का किरदार निभाने वाले आर. माधवन ने कहा, “जब मैंने फिल्म की, तो मुझे एहसास हुआ कि यह सबसे बड़ा नरसंहार था. मैं इसे नरसंहार भी नहीं कहूंगा, यह एक जेनोसाइड था.”

लोग मुझे हेट करें…

आर. माधवन का यह भी कहना है कि वह चाहते हैं कि ऑडियंस उनसे नफरत करें. तभी वह अपने काम में सफल होंगे. एक्टर ने कहा, ‘जिस व्यक्ति के लिए यह जिम्मेदार था, उसे वास्तव में इसे अपनाना चाहिए. मुझे लगा कि मेरे लिए इससे बेहतर कहानी और कोई नहीं है. मैं नहीं देखता कि यह नकारात्मक है या सकारात्मक, और उससे इतने अच्छे से निभाऊं कि लोग मुझे हेट करें.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 BO Collection: एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ने के बाद करोड़ों से ओपनिंग करेगी ‘केसरी चैप्टर 2’, एक्सपर्ट्स का दावा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola