Pushpa 2: अभी भी फायर बनकर बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही पुष्पा 2, 23वें दिन हुई इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Dec 2024 7:41 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 TV Premiere

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म पुष्पा 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं पड़ रही. 23वें दिन भी मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. ‘बेबी जॉन’, ‘मुफासा: द लायन किंग’ के रिलीज के बाद भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. 23वें दिन तक फिल्म ने भारत में 1,119.2 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पुष्पा 2 की सफलता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने 23वें दिन कितनी कमाई की

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने रिलीज के 23वें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कमाई में गिरावट के बाद भी इस स्थिर प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को पसंद आ रही है. भारत में फिल्म के 1128.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यहां जानें पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 19- 12.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 20- 14.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 21- 19.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 22- 9.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन डे 23- 9.6 करोड़ रुपये

अबतक पुष्पा 2 ने कुल कमाई भारत में 1128.85 करोड़ रुपये कर कर लिया.

यह भी पढ़ें– Pushpa 2 Box Office Day 18: वीकेंड पर पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola