Pushpa 2: तीसरे हफ्ते कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का हाल, जान लें अबतक का टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Dec 2024 12:23 PM

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 56

Pushpa 2 Box Office Day 22: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने तीसरे हफ्ते भी जमकर कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन यहां जान लीजिए.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Day 22: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की सफलता का जश्न मना रहे हैं. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने सिर्फ 6 दिन में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तीसरे हफ्ते में इसने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. जबकि तीसरे वीक में फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 128.6 करोड़ की कमाई की. अल्लू, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म का टोटल कलेक्शन यहां जानिए.

22वें दिन पुष्पा 2 ने कितनी कमाई की

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, पुष्पा 2 ने 22वें दिन 9.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तेलुगु वर्जन ने 2.02 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते फिल्म ने 128.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

पुष्पा 2 का कलेक्शन यहां जानें

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19- 12.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20- 14.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21- 19.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22- 9.6 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस टोटल कलेक्शन- 1119.2 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंPushpa 2 Box Office Day 18: वीकेंड पर पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola