Pushpa 2 Box Office Day 19: पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें फिल्म ने 19वें दिन कितनी कमाई की

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Dec 2024 8:26 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 OTT Release

Pushpa 2 Box Office Day 19: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल तीसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. किस दिन फिल्म ने कितनी कमाई की, इसकी जानकारी यहां आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Day 19: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर अपननी पकड़ बनाए रखा है. फिल्म की ऐतिहासिक सफलता ने कई नये रिकॉर्ड बना डाले है. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अभी तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 19वें दिन कितनी कमाई की फिल्म ने, यहां जानिए.

पुष्पा 2 ने 19वें दिन कितनी कमाई कर ली

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, पुष्पा 2 ने 19वें दिन 12.25 का बिजनेस किया है. ये कलेक्शन अब तक का मूवी का सबसे कम कलेक्शन है. 4 दिसंबर को प्रीमियर हुई इस फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. पहले वीक में मूवी ने भारत में 725.8 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे हफ्ते इसमे करीब 264.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कलेक्शन मूवी ने 1074.85 करोड़ रुपये की कर ली है.

जानें किस दिन मूवी ने कितनी कमाई कर ली-

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 19- 12.25 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1074.85 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें-Pushpa 2 Box Office Day 18: वीकेंड पर पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola