Pushpa 2 Box Office Day 18: वीकेंड पर पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Dec 2024 5:21 PM
Pushpa 2 Box Office Collection Day 56
Pushpa 2 Box Office Day 18: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई रही है. आइये जानते हैं 18 दिन इसने कितना कलेक्शन किया.
Pushpa 2 Box Office Day 18: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई. एक्शन थ्रिलर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने सिर्फ हिंदी बेल्ट में 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई कर रही है.
पुष्पा 2 ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने अपने तीसरे रविवार को 18.05 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 1047.7 करोड़ हो गया. हालांकि आंकड़े अभी बढ़ेंगे, जैसे ही शाम और रात के शोज की डिटेल्स सामने आएगी. 164.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ एक्शन थ्रिलर ने पहले वीक में 725.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे वीक में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और ये 264.8 करोड़ तक पहुंच गई.
पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 18.05 करोड़
Pushpa 2 Box Office Total Collection- 1047.7 करोड़
पुष्पा 2 के बारे में
पैन-इंडिया फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी है. सुकुमार की ओर से निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से निर्मित, पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अल्लू अर्जुन ने सीक्वल में पुष्पा राज के रूप में अपनी भूमिका दोहराई, वहीं रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली और फहद फासिल ने एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में भूमिका निभाई. मूवी तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई.
Read Also- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










