Box Office Report: पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 17 दिनों में कितनी की कमाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Dec 2024 8:47 PM
Pushpa 2 TV Premiere
Box Office Report: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं 17वें दिन इसने कितनी कमाई की.
Box Office Report: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने भारत में अब तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों को अल्लू अर्जुन का एक्शन और रश्मिका मंदाना की मासूमियत खूब पसंद आ रही है.
पुष्पा 2 ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
पुष्पा 2 का क्रेज रिलीज के 17 दिनों बाद भी थियेटर्स में कम नहीं हुआ है. दर्शकों वीक डेज में भी शोज देखने पहुंच रहे हैं. वीकेंड पर कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है. मूवी ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में गति धीमी हो गई और इसने 264.8 करोड़ कमाए. अब 17वें दिन एक्शन थ्रिलर ने 25 करोड़ अपने खाते में डाले. जिसके बाद अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन 1029.65 करोड़ हो गया.
पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़
- Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 25 करोड़
Pushpa 2 Box Office Total Collection- 1029.65 करोड़
पुष्पा 2 को मिली टक्कर
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने पुष्पा 2 के ऐतिहासिक सफलता पर लिखा, #Pushpa2 का #BoxOffice पर दबदबा कायम है… दो अंकों में कलेक्शन, थियेटर्स में टिके रहने का कमाल है. शनिवार और रविवार को धमाकेदार कमबैक की उम्मीद है. पुष्पा 2: द रूल को टक्कर देने दो नई रिलीज मैदान में आ गई हैं. मुफासा: द लायन किंग और वनवास लिस्ट में हैं. आने वाले दिनों में एटली की ओर से समर्थित वरुण धवन की बेबी जॉन, 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
Read Also- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










