ePaper

पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग की सगाई, तसवीर देख फैंस ने कही ये बात

Updated at : 27 Jul 2020 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग की सगाई, तसवीर देख फैंस ने कही ये बात

Poonam Pandey Engaged with Sam Bombay: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब खबर आ रही है कि पूनम पांडे ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे (Sam Bombay) के साथ सगाई कर ली है. इसकी जानकारी सैम ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर पोस्ट कर दी. सैम के तस्वीर शेयर करते ही फैंस दोनों को बधाई दे रहे है.

दरअसल, सैम बॉम्बे ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग पहने पूनम संग तसवीर शेयर की है. इस तसवीर में दोनों अपनी रिंग्स दिखाते नजर आये. इतना ही नहीं खुद पूनम ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए इंगेजमेंट की खबर पर मुहर लगाई है. सैम ने लिखा, ‘आख‍िरकार हमने ये कर लिया’. इसपर पूनम ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘बेस्ट फीलिंग’.

https://www.instagram.com/p/CC-b33fj_5F/

हालांकि उन्होंने इस इंगेजमेंट पर किसी तरह का दूसरा हिंट नहीं दिया है. जबकि इस तसवीर के वायरल होने के बाद पूनम पांडे के फैन कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब शादी कब कर रहे. वहीं बहुत सारे मीडिया यूजर्स ने उन्हें नई जिंदगी के लिए बधाई दी.

Also Read: जब बाथटब में करिश्मा तन्ना ने कराया था बोल्ड फोटोशूट, तसवीर देख फैंस बोल उठे- इन आखों की गहराई में…

वहीं, कुछ महीने पहले सैम और पूनम पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुंबई पुलिस ने चार्ज लगाया था. उनपर आरोप था कि वे दोनों लॉकडाउन में ड्राइव पर निकले थे. पुलिस ने पूनम पांडे की BMW कार भी जब्त कर ली थी. जिसके बाद पूनम ने एक वीडियो पोस्ट कर गिरफ्तार होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था.

पूनम पांडे अक्सर बॉयफ्रेंड सैम के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें पोस्ट करती रहती है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी होती है. बता दें कि साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola