क्या Lockdown तोड़ने के कारण अरेस्ट हुईं Poonam Pandey? एक्ट्रेस ने Video शेयर कर बताया पूरा सच
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 7:21 AM
Lockdown के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में घिर गई थीं. जिसके बाद पूनम ने एक वीडियो पोस्ट कर इन खबरों का खंडन किया है, जिनमें यह बताया गया था उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने इस वीडियो के जरिये अपने फैंस को पूरी सच्चाई बताई और ये भी कहा कि वो बिल्कुल ठीक है और घर पर हैं.
हाल ही एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में घिर गई थीं. जिसके बाद पूनम ने एक वीडियो पोस्ट कर इन खबरों का खंडन किया है, जिनमें यह बताया गया था उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने इस वीडियो के जरिये अपने फैंस को पूरी सच्चाई बताई और ये भी कहा कि वो बिल्कुल ठीक है और घर पर हैं.
Also Read: आखिर क्यों हुई मॉडल पूनम पांडे गिरफ्तार? जानें Lockdown में क्या हुई गलती
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पूनम और उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को रविवार शाम को मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने मॉडल के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी. अब पूनम पांडे ने अपने खिलाफ चली खबरों पर सफाई दी है. पूनम पांडे ने गिरफ्तार होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है.
पूनम पांडे ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन डाला, ‘दोस्तों मैंने सुना है मुझे अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि मैंने पिछली रात मूवी मैराथन किया है.’ पूनम अपने इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘मैंने पिछली रात तीन फिल्में एक साथ देखीं. इसमें काफी मजा आया. पर मुझे पिछली रात से ही फोन आ रहे हैं कि मैं गिरफ्तार हो गई हूं और मैंने ऐसा खबरों में भी पढ़ा है. दोस्तों मेरी चिंता मत करो मैं अपने घर में हूं और बहुत आराम से हूं. आप सब को प्यार.’
https://www.instagram.com/p/CAC2UBAghOv/
जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे और उनके उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को रविवार को बिना वजह बाहर घूमते हुए देखा गया. मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उनके ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया. पूनम और उनके बॉयफ्रेंड सैम पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है. इसके साथ ही पुलिस ने उनकी BMW कार को भी जब्त कर लिया था.
कुछ दिनों पहले ही पूनम पांडे ने अपने चेहरे पर मास्क की तरह रूमाल लपेटकर अपने बॉयफ्रेंड सैम को किस करते हुए तसवीर पोस्ट किया था. यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. बता दें कि बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










