Pushpa 2: 'अल्लू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं', पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए बोले मुकेश खन्ना- एक फिल्म सिर्फ पैसों…
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2024 1:51 PM
Mukesh Khanna on Pushpa 2
Pushpa 2: पुष्पा 2: द रूल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है. फिल्म का रिव्यू अब एक्टर मुकेश खन्ना ने किया था. साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी बात कही है.
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है. फिल्म हर दिन सफलता के नये आयाम गढ़ रही है. 5 दिसंबर को मूवी रिलीज हुई थी और अबतक इसने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म का रिव्यू अभी तक कई बड़े सेलेब्स ने की. अब देसी सुपरहीरो शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने फिल्म का रिव्यू किया है. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
मुकेश खन्ना ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू
एक्टर मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर पुष्पा 2 को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ”एक फिल्म सिर्फ पैसों से नहीं बनती. इसके लिए आपको प्लानिंग करनी होती है और हर पुष्पा में लगाया गया हर एक रुपया स्क्रीन पर नजर आता है.” फिल्म के ओपनिंग सीन को लेकर उन्होंने कहा, ”बात ये है कि अगर आप लार्चर देन लाइफ कंटेंट पेश करते हैं, तो लोग उसे स्वीकार करते हैं. क्या मनमोहन देसाई ने हमें विश्वास नहीं दिलाया कि अमर अकबर एंटनी में तीन लोगों ने एक ही वक्त में अपनी मां को बल्ड डोनेट किया था. दृढ़ विश्वास हमें तर्क भूला को देता है.”
फिल्म शक्तिमान में इस एक्टर को देखना चाहते हैं मुकेश खन्ना
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस को उन्होंने 10 में से 8-9 रेटिंग दी है. एक्टर कहते हैं, ”मुझे लगता है कि मुझे अल्लू अर्जुन की और फिल्में देखनी होगी. मैं ये भी कहना चाहता हूं कि उनमें शक्तिमान बनने की क्षमता है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह कर रहे हैं या कुछ और. मैं सिर्फ सुझाव दे रहा हूं कि यह उनपर अच्छा लगेगा. उनके पास इसे निभाने के लिए पर्सनालिटी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










