Mirzapur The Film से 'गोलू' के किरदार में वापसी करने को लेकर श्वेता त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, बोलीं- वह नौ साल से मेरे साथ है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Nov 2025 1:32 PM
मिर्जापुर द फिल्म पर श्वेता त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम
Mirzapur The Film का वाराणसी शेड्यूल पूरा हो चूका है और अब टीम जैसलमेर पहुंच गई है. इस बीच श्वेता त्रिपाठी ने अपने पॉपुलर किरदार 'गोलू' के रूप में वापसी करने को लेकर बात की है. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
Mirzapur The Film: ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग सितंबर के अंत में वाराणसी से शुरू हुई थी और अक्टूबर के अंत तक इसका पहला शेड्यूल पूरा हो चूका है. अब टीम फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए जैसलमेर रवाना हो चुकी है, जहां दिसंबर के पहले भाग तक शूटिंग जारी रहेगी.
श्वेता त्रिपाठी: “वो मेरे साथ पिछले नौ सालों से है”
इस बीच एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी शर्मा, जो फैंस के बीच गोलू के नाम से पॉपुलर हैं, ने अगले शेड्यूल की तैयारियों और अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.
श्वेता त्रिपाठी ने अपनी एक्साइटमेंट साझा करते हुए कहा, “मिर्जापुर मेरा घर है. वाराणसी वापस जाना, वहां की चाट खाना और फिर से गोलू को जीना, ये सब बेहद कमाल का अनुभव था. लुक टेस्ट के दौरान एहसास हुआ कि मैं फिर से गोलू से मिलने वाली हूं और वो मेरे साथ पिछले नौ सालों से है. उससे दोबारा जुड़ना हमेशा खास लगता है.”
वाराणसी से गहरा रिश्ता
शहर के साथ अपने संबंध को याद करते हुए श्वेता ने कहा, “मेरी पहली फिल्म ‘मसान’ (2015) की शूटिंग भी यहीं हुई थी, जिसने मेरे करियर और जीवन की दिशा बदल दी. यहां वापस आना मेरे लिए किसी नियति की तरह है. शहर का माहौल, हर घाट, हर हवा का झोंका मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाता है और मुझे ग्राउंडेड रखता है.”
श्वेता आगे कहती हैं, “ऐसा लगता है जैसे ब्रह्मांड खुद मुझे वाराणसी से जोड़ने के रास्ते बना रहा है. यह शहर मुझे शांति और दिव्य ऊर्जा का एहसास कराता है.”
पूरी टीम में उत्साह का माहौल
फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के उत्साह के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, “यह सबके लिए एक नया अध्याय है और पूरी टीम बेहद उत्साहित है. मिर्जापुर की सबसे खास बात यह है कि यहां हर कोई टीम के लिए खेलता है. नाम या पहचान से ज्यादा, यह आपको कैसा महसूस कराता है, बस वही मायने रखता है.”
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi की वापसी को लेकर रोहित शेट्टी ने दी बड़ी अपडेट, बताया कब आएगा अगला सीजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










