पहली फिल्म रिलीज होने के पहले ही मानुषी छिल्लर को मिली दूसरी फिल्म, इस अभिनेता के साथ करेंगी रोमांस

Updated at : 03 Sep 2020 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
पहली फिल्म रिलीज होने के पहले ही मानुषी छिल्लर को मिली दूसरी फिल्म, इस अभिनेता के साथ करेंगी रोमांस

मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर ने अपनी पहली रिलीज़ से पहले ही एक दूसरी फिल्म हासिल कर ली है. विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर द्वारा निर्देशित एक सिचुएश्नल कॉमेडी है. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, नेरे लिए ये सब कुछ नया है, अभी बहुत कुछ करना है.

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर ने अपनी पहली रिलीज़ से पहले ही एक दूसरी फिल्म हासिल कर ली है. विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर द्वारा निर्देशित एक सिचुएश्नल कॉमेडी है. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, नेरे लिए ये सब कुछ नया है, अभी बहुत कुछ करना है.

आपको बता दें ये पहली बार होगा जब विक्की कौशल इस यॉनर की फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म का निर्धेशन कर रहे विजय कृष्ण आचार्य इससे पहले टशन, धूम 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं. आपको बता दें कि विजय ने धूम सीरिज की फिल्मों की कहानियां भी लिखी हैं. विजय उर्फ विक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए एक फ्रेश जोड़ी की जरुरत थी, इसलिए इसके लिए मानुषी और विक्की को चुना गया है.

आपको बता दें मानुषी की पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ रिलीज होगी. यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी नजर आएंगी. फिल्म इस साल दीपावली के अवसर पर रिलीज होने वाली थी, पर कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है. अभी फिलहाल इस फिल्म के रिलीज पर कोई खबर नहीं आई है.

विक्की और मानुषी की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण शूटिंग के लिए जारी गाइडलाइन्स का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इस फिल्म की घोषणा यशराज फिल्म्स की पचासवीं सालगिरह पर किया जा सकता है. आपको बता दें यशराज फिल्म्स की पचासवीं सालगिरह पर कई फिल्मों का एलान हो सकता है, जिसमें सलमान खान की टाइगर 3, शाहरुख खान की पठान, ऋतिक की एक्शन थ्रिलर के अलावा अजय देवगन की सुपरहिरो फिल्म हो सकती हैं.

आपको बता दें मानुषी ने सन 2017 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था, और फिर उसी वर्ष 8 नवंबर को चीन के सान्या में अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया. मानुषी इस सम्मान को प्राप्त करने वाली छठी भारतीय हैं. पिछले दिनों मानुषी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2020 के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से “पोषण के साथ व्यक्तिगत यात्रा” साझा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola