Maa Box Office Collection Day 3: काजोल की मां फ्लॉप हुई या हिट, 3 दिनों में सुस्ती से कमाए महज इतने रुपये
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Jun 2025 7:09 AM
Maa Lifetime Collection
Maa Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक की ओर से निर्मित मां बॉक्स ऑफिस पर धामी गति से कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि दो दिनों में इसने 10 करोड़ ही कमाए. आइये जानते हैं तीसरे दिन यह फ्लॉप हुई या हिट.
Maa Box Office Collection Day 3: विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित पौराणिक हॉरर फिल्म मां के साथ तीन साल बाद काजोल की बड़े पर्दे पर वापसी हुई. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस और दर्शकों ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. यही वजह है कि ओपनिंग डे पर मूवी ने धीमी शुरुआत की और महज 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसकी कमाई कितनी रही.
मां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई या हिट
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक काजोल की मां ने तीसरे दिन यानी रविवार को 6.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 17.40 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर निराशाजनक परफॉर्म करते हुए इसने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन इसमें मामूली उछाल देखा गया और यह आंकड़ा 6.18 करोड़ पर पहुंच गया. इसे बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की सितारे जमीन पर और विष्णु मांचू की कन्नप्पा से कड़ी टक्कर मिल रही है.
मां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Maa Box Office Collection Day 1: 4.65 करोड़
- Maa Box Office Collection Day 2: 6.18 करोड़
- Maa Box Office Collection Day 3: 6.75 करोड़
Maa Box Office Collection- 17.40 करोड़
मां के बारे में
पौराणिक हॉरर थ्रिलर मां में काजोल ने अंबिका की दमदार भूमिका निभाई है, जो एक निडर मां है और अपनी बेटी को अंधेरे, अलौकिक शक्तियों से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है. यह फिल्म मिथक और रहस्य का मिश्रण है, जिसमें काजोल ने पहली बार हॉरर शैली में कदम रखा है. उनके साथ, कलाकारों में इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा शामिल हैं. विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित मां को निर्माता अजय देवगन और ज्योति सुब्बारायण की ओर से समर्थित किया गया है.
यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










