Maa Box Office Collection Day 12: फ्लॉप हुई काजोल की फिल्म, धीमी गति से महज किया इतना कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2025 5:50 AM

विज्ञापन

Maa Lifetime Collection

Maa Box Office Collection Day 12: अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक की ओर से निर्मित, मां में काजोल एक निडर मां की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को एक राक्षसी अभिशाप से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती है. इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी हैं. आइये जानते हैं 12वें दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Maa Box Office Collection Day 12: काजोल की लेटेस्ट फिल्म ‘मां’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने हॉरर ड्रामा की जमकर तारीफ की. फिल्म की स्टोरीलाइन एक पौराणिक हॉरर ड्रामा है, जिसमें काजोल अंबिका की भूमिका निभाती हैं, जो अपनी बेटी को एक अलौकिक खतरे से बचाने के लिए संघर्ष करती है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. इसने पहले दिन महज 4.65 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं 12वें दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

काजोल की मां फ्लॉप हुई या हिट

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक काजोल की मां ने 12वें दिन यानी मंगलवार को 0.08 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 32.32 करोड़ हो गया. इसने कंगना रनौत की इमरजेंसी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. जिसने 20 करोड़ के लगभग की कमाई की थी.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 1- 4.65 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 2- 6 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 3- 7 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 5- 3 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 6- 1.85 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 7- 1.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 8- 1 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.75 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 10- 2.35 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 11- 0.64 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 12- 0.08 करोड़ रूपये

Maa Box Office Collection- 32.32 करोड़ रूपये

काजोल ने क्यों मां को कहा हां

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एचटी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा. एक्ट्रेस ने कहा था, “मां मेरे पास एक कॉन्सेप्ट नोट के तौर पर आई थी और मुझे यह बहुत पसंद आई, क्योंकि मैं पौराणिक कथाओं की बहुत शौकीन हूं. हमारे देश में ऐसी अद्भुत और शानदार कहानियां हैं और मेरी पसंदीदा कहानियों में से एक मां काली और रक्तबीज की कहानी है.”

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, पहले पार्ट से 50% ज्यादा ओपनिंग तय, अजय देवगन लिखेंगे इतिहास 

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola