Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर ये क्या बोल गये KRK, फैंस ने कहा- पहली बार सही...
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 May 2023 11:16 AM
केआरके ने बार फिर किसी का भाई की जान का जमकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि सलमान खान की फिल्म को ब्लॉकडस्टर कहा और यही नहीं केआरके ने शहनाज गिल की एक्टिंग का भी जमकर मजाक उड़ाया.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों नें रिलीज हुई. फिल्म को लेकर वीकेंड पर दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखा गया, हालांकि कई शहरों में तो न के बराबर दर्शक देखे गए. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ने अब तक महज 83.25 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है. अब केआरके ने सलमान खान की फिल्म और शहनाज गिल की एक्टिंग का जमकर मजाक उड़ाया है.
केआरके को अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाते देखा जाता है. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म भोला के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था. अब उन्होंने फिल्म में शहनाज गिल की एक्टिंग का जमकर मजाक उड़ाया है. केआरके ने ट्वीट किया और लिखा, ”क्या आपको लगता है कि शहनाज गिल ने कुछ ही दृश्यों में भयानक अभिनय किया है? क्या आपको लगता है कि वह अभिनय के ए को भी नहीं जानती है? हां के लिए लाइक और ना के लिए RT”. इधर एक यूजर ने लिखा, ”ऐसा मत बोलों वो बिग बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट में से एक निकली है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मूवी न चलने का कारण ही यही है बेरोजगार वेले आर्टिस्ट को भर लिया… मूवी में उन्हें नवाज, रणवीर हुड्डा या मनोज बाजपेयी को कास्ट करना चाहिए”.
Do you think, Shenaaz Gill has done horrible acting in few scenes only? Do you think that she doesn’t know A also of acting? Like for yes and RT for NO.
— KRK (@kamaalrkhan) April 27, 2023
खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने एक ट्वीट में किसी का भाई किसी जान का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ”अब जब #KKHKKT आफत बन गई है, तो बुढ़ऊ को चाहिए कि सभी लोगों को ईदी देने के लिए इसे यूट्यूब पर रिलीज करें… हमेशा ईदी की भीख मांगता है, तो एक बार ईदी दे भी दे”. इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि ”तरण आदर्श ने फिल्म के पांच दिन का कलेक्शन ऑडियंस के साथ साझा किया, लेकिन आज छठे दिन का दिखाने में शर्म आने लगी… किसी का हाथ किसी का टांग ब्लॉकडस्टर फिल्म है”.
Now when #KKHKKT has become a disaster, So Budhaoo should release it on YouTube to give Eidi to all the people. Hamesha Eidi Ki Bheekh Maangta Hai, Toh Ek Baar Eidi De Bhi De.😁
— KRK (@kamaalrkhan) April 27, 2023
Also Read: Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड सितारों की लगेगी महफिल, जानें कब और कहां देखें इवेंट, ये है नॉमिनेशन लिस्ट
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मूवी में दिख रहे है. रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन इसने लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 83.25 करोड़ हो गया है. भूमिका चावला, सलमान के साथ उनकी फिल्म तेरे नाम के 20 साल बाद फिर से पर्दे पर आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










