Khushi Kapoor: नादानियां फ्लॉप होते ही खुशी की झोली में आई मां श्रीदेवी की आखिरी फिल्म का सीक्वल, बोनी कपूर ने दिया अपडेट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Mar 2025 10:29 AM
Khushi Kapoor in Sridevi Last Movie Sequel Mom
Khushi Kapoor: खुशी कपूर नेटफ्लिक्स फिल्म 'नादानियां' के बाद अपनी मां श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं. इस बात का ऐलान उनके पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने IIFA अवार्ड्स के दौरान मीडिया से बात करते हुए किया है.
Khushi Kapoor: खुशी कपूर इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर चर्चे में हैं. इस फिल्म से सैफ अली खान के बेट इब्राहिम अली खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कुछ खास जगह नहीं बना पाई है और फ्लॉप हो गई है. इसी बीच अब एक्ट्रेस की किस्मत बदलने के लिए उनकी झोली में उनकी मां और एक्ट्रेस श्री देवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ का सीक्वल आ गया है, जिसमें खुशी लीड रोल में नजर आएंगी. इस बात का ऐलान खुद उनके पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने IIFA अवार्ड्स के दौरान किया है.
मॉम 2 हो सकती हैं खुशी कपूर
बोनी कपूर ने IIFA ग्रीन कार्पेट इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने खुशी की सभी फिल्में देखी हैं.आर्चीज, लवयापा और नादानियां. नो एंट्री के बाद मैं उनके साथ भी एक फिल्म की प्लानिंग कर रहा हूं. यह खुशी के साथ पहली फिल्म होगी. यह मॉम 2 हो सकती है. वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है. उनकी मां उन सभी भाषाओं में टॉप स्टार थीं जिनमें उन्होंने काम किया. मुझे उम्मीद है कि खुशी और जान्हवी भी इसी स्तर की सफलता पाएंगी.”
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी मॉम
बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी थे. इसकी कहानी एक ऐसी मां की है, जो उन आदमियों को पकड़ती है, जो उसकी बेटी का रेप करते हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन एक्ट्रेस की परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया था. साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें मरणोपरांत नेशनल अवार्ड भी मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










